पठानकोट में मंत्री कटारूचक्क की कोठी का घेराव 6 को: हजारों कर्मचारी-पेंशनर करेंगे प्रदर्शन, मांगों को लेकर 17 जुलाई को मोहाली में निकालेंगे राज्य स्तरीय महारैली – Pathankot News
सांझा मुलाजिम एवं पेंशनर जॉइंट मंच, पठानकोट और विभिन्न संघर्षशील कर्मचारी संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 जुलाई को कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के आवास का घेराव किया जाएगा, जबकि 17 जुलाई को मोहाली में राज्य स्तरीय महारैली आयोजित होगी।
यह निर्णय आज यानि बुधवार को पुलिस पेंशनर हॉल, डिवीजन नंबर-1, पठानकोट में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार, विशालवीर सिंह जिला प्रधान, पीएसएमएसयू, ने की। हजारों कर्मचारी और पेंशनर होंगे शामिल बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 6 जुलाई को पंजाब भर से हजारों कर्मचारी और पेंशनर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान मंत्री आवास के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को तुरंत स्वीकार करने की मांग करेंगे।
17 जुलाई को मोहाली में राज्य स्तरीय महारैली विशालवीर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त 17 जुलाई को मोहाली में राज्य स्तरीय महारैली निकाली जाएगी। जिसमें पठानकोट से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर शामिल होंगे। सभी विभागों, ब्लॉकों और संगठनों से इस महारैली की तैयारियों को व्यापक स्तर पर शुरू करने का आह्वान किया गया है।
संघर्ष को और व्यापक बनाएंगे कर्मचारी और पैंशनर्स वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो संघर्ष को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों और पेंशनरों से एकजुट होकर 6 जुलाई के घेराव और 17 जुलाई की राज्य स्तरीय महारैली को सफल बनाने की अपील की। नेताओं ने कहा कि एकजुट संघर्ष के माध्यम से ही अपनी जायज मांगों को मजबूती से सरकार के सामने रखा जा सकता है।
Source link

