पठानकोट में भड़ोली-सुजानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: लाश की नहीं हुई पहचान, शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया – Pathankot News

पठानकोट में भड़ोली-सुजानपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव:  लाश की नहीं हुई पहचान, शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया – Pathankot News




भड़ोली रेलवे स्टेशन से सुजानपुर की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ट्रैक के पास शव को पड़ा देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और पुलिस को दी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जीआरपी थाना पठानकोट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना पठानकोट के सब इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भड़ोली और सुजानपुर रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक गिरा पड़ा है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां एक युवक मृत अवस्था में मिला।
शारीरिक बनावट और चेहरे को देखकर मृतक की उम्र करीब 32 से 33 साल के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के गांवों में उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ जिससे उसका नाम या पता मालूम किया जा सके।
शिनाख्त को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखा शव
सब इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। मृतक की शिनाख्त को प्राथमिकता देते हुए शव को सिविल अस्पताल पठानकोट की मोर्चरी में अगले 72 घंटों के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नियमानुसार यदि इस निर्धारित समय के भीतर मृतक का कोई वारिस या परिजन सामने नहीं आता है, तो पुलिस द्वारा कानून के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार और आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *