संत सीचेवाल की लुधियाना निगम-PPCB अफसरों को दो टूक: बुड्ढा दरिया में गोबर फेंका तो कटेगा बिजली कनेक्शन, लगेगा जुर्माना, एनवाइयरमेंट कंपनसेशन भी वसूलेंगे – Ludhiana News

संत सीचेवाल की लुधियाना निगम-PPCB अफसरों को दो टूक:  बुड्ढा दरिया में गोबर फेंका तो कटेगा बिजली कनेक्शन, लगेगा जुर्माना, एनवाइयरमेंट कंपनसेशन भी वसूलेंगे – Ludhiana News




लुधियाना के बुड्ढा दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने और इसके कायाकल्प प्रोजेक्ट को लेकर पंजाब सरकार अब पूरी तरह सख्त हो गई है। बुधवार को राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने नगर निगम (MC) के जोन डी कार्यालय में एक हाई-लेवल समीक्षा मीटिंग की। मीटिंग में नगर निगम व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसर मौजूद रहे। मीटिंग में संत सीचेवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार बुड्ढा दरिया को साफ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दरिया में गोबर और गंदगी बहाने वाले डेयरी मालिकों पर नकेल कसी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सिर्फ जुर्माना ही नहीं, बल्कि उनके बिजली कनेक्शन काटने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं। यही नहीं डेयरी मालिकों से एनवायरमेंट कंपनसेशन वसूलने को भी कहा। संत सीचेवाल ने नगर निगम अफसरों को कही ये अहम बातें… बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त विनीत कुमार, संयुक्त आयुक्त अमनप्रीत सिंह, सहायक आयुक्त (सामान्य) पायल गोयल, सहायक आयुक्त जसदेव सेखों और एसीपी (इस्ट) राज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB), पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL), पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड और बीडीपीओ (BDPO) विभाग के तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें संत सीचेवाल ने ऑन-द-स्पॉट जरूरी एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *