उत्तराखंड-जीत की अनदेखी कर पुराना विवाद उछालने पर परवाना भड़के: निहंगों की छवि खराब करने के लिए विक्की थॉमस को दी कड़ी चेतावनी – Amritsar News

उत्तराखंड-जीत की अनदेखी कर पुराना विवाद उछालने पर परवाना भड़के:  निहंगों की छवि खराब करने के लिए विक्की थॉमस को दी कड़ी चेतावनी – Amritsar News




मोहाली के ऐतिहासिक सोहाना साहिब गुरुद्वारे में निहंग जसदीप सिंह पर हमले की कोशिश हुई थी। इसके बाद उसी निहंग से जुड़े कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर लीक होने का मामला सामने आया, जिसे विक्की थॉमस सिंह द्वारा लीक किया गया। इस पर बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। परवाना ने कहा कि जब उत्तराखंड जाने का समय आया था, तब कोई आगे नहीं आया, लेकिन कुछ नौजवानों ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने बताया कि बाबा बलबीर सिंह, बाबा मेजर सिंह (बुड्ढा दल) और अमृतपाल सिंह मेहरों की टीम के साथ मिलकर उन्होंने वहां मोर्चा संभाला, प्रशासन से बातचीत की और दोषियों को सख्त संदेश देकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। उन्होंने दुख जताया कि आज खालसा पंथ की उस उपलब्धि और गौरव की चर्चा करने के बजाय, जसदीप सिंह निहंग से जुड़े एक पुराने विवाद को सोशल मीडिया पर बेवजह और जबरन उठाया जा रहा है। पढ़िए, क्या बोले बलजिंदर सिंह परवाना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *