ट्विशा केस-CBI ने गिरिबाला और समर्थ का वॉइस सैंपल मांगा: कोर्ट में कहा- लैपटॉप का पासवर्ड भी चाहिए; 14 जुलाई तक बढ़ी आरोपियों की रिमांड – Bhopal News

ट्विशा केस-CBI ने गिरिबाला और समर्थ का वॉइस सैंपल मांगा:  कोर्ट में कहा- लैपटॉप का पासवर्ड भी चाहिए; 14 जुलाई तक बढ़ी आरोपियों की रिमांड – Bhopal News


भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की 11 मई को मौत हो गई थी।

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति एडवोकेट सार्थक सिंह की ज्यूडिशियल रिमांड 14 जुलाई तक बढ़ गई है। इससे पहले मंगलवार को दोनों आरोपियों की भोपाल की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।

सुनवाई के दौरान सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए दो आवेदन कोर्ट में रखे। इनमें जांच एजेंसी ने समर्थ के लैपटॉप का पासवर्ड मुहैया कराने और दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल लेने की परमिशन मांगी है। इन पर 3 जुलाई को सुनवाई होगी।

ट्विशा पक्ष के वकील शुभांग दीक्षित ने बताया कि समर्थ का लैपटॉप सीबीआई पहले ही जब्त कर चुकी है, लेकिन वह लॉक्ड है। डिजिटल सबूत जुटाने और फॉरेंसिक जांच पूरी करने के लिए लैपटॉप का पासवर्ड जरूरी है। दीक्षित ने कहा कि वॉयस सैंपल के आवेदन पर फिलहाल कोर्ट ने आरोपी पक्ष से जवाब मांगा है।

तस्वीर 2 जून की है, जब गिरिबाला को कोर्ट में पेश किया गया था।

तस्वीर 2 जून की है, जब गिरिबाला को कोर्ट में पेश किया गया था।

चोरी मामले में आरोपी पक्ष को नहीं मिली राहत

सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वकील ने कहा- रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर पर चोरी हुई है। उन्हें संबंधित थाना क्षेत्र ले जाकर यह दिखाया जाए कि आखिर क्या-क्या सामान चोरी गया है। इस पर सीबीआई ने आपत्ति जताई। कहा कि चोरी का मामला और ट्विशा की मौत अलग-अलग केस हैं इसलिए वर्तमान सुनवाई में इस मांग पर विचार नहीं किया जा सकता।

इसके बाद कोर्ट ने कहा- यदि वे ऐसी कोई मांग करना चाहते हैं तो विधिवत लिखित आवेदन पेश करें। केवल मौखिक अनुरोध के आधार पर कोई आदेश पारित नहीं किया जाएगा। कोर्ट की टिप्पणी के बाद सीबीआई ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की।

बचाव पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सीबीआई के पास इसके लिए कोई नया आधार नहीं है। हालांकि, अदालत ने इस आपत्ति को स्वीकार नहीं किया और दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ा दी।

गिरिबाला के घर में घुसे थे चोर, सायरन सुनकर भागे

बता दें कि 27-28 जून की दरमियानी रात रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में चोर घुस गए थे। उन्होंने सोने के जेवरात समेत गिरिबाला और उनके बेटे समर्थ सिंह से जुड़े कुछ दस्तावेजों की एक फाइल चुराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस आने के चलते चोरों को सामान छोड़कर भागना पड़ा था।

वारदात के समय गिरिबाला के बड़े बेटे घर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोर पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए, इसलिए उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। इसी दौरान इलाके में गश्त कर रही पुलिस घर के पास पहुंची।

उनकी गाड़ी का सायरन सुनते ही बदमाश घबरा गए और सामान छोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे चकमा देने में कामयाब रहे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इनमें दिखी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रविवार को दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई, सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट

भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही CBI ने घटना का रीक्रिएशन कर यह समझने की कोशिश की कि उस दिन क्या हुआ था। इसके लिए CBI ने करीब 80 किलो वजन की डमी को फंदे पर लटकाया और फिर उतारा। करीब दो घंटे तक चली इस प्रक्रिया में CBI ने अब तक सामने आए तथ्यों को घटनास्थल की परिस्थितियों से मिलाने की कोशिश की। पढे़ं पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *