पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों में पावरकट से उत्पादन प्रभावित : सुनील – Jalandhar News

पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों में पावरकट से उत्पादन प्रभावित : सुनील – Jalandhar News



जालंधर| फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड (एफआईटी) के प्रधान सुनील शर्मा ने पंजाब के औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार पावरकट लगने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार बिजली बाधित होने से उत्पादन व्यवस्था प्रभावित हो रही है और समय पर घरेलू व निर्यात ऑर्डर पूरे करना उद्योगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सुनील शर्मा के अनुसार पंजाब का उद्योग पहले से ही ईरान–अमेरि का/मध्य-पू र्व तनाव के चलते बढ़े समुद्री भाड़े, कच्चे माल की कीमतों, डीजल, बीमा, परिवहन तथा अन्य उत्पादन लागत के दबाव में है। लंबे पावरकट के कारण इकाइयों को मजबूरी में महंगे डीजल जनरेटर चलाने पड़ते हैं, जिससे उत्पादन लागत बढ़ती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता प्रभावित होती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *