जालंधर की मशहूर हवेली में सलाद से निकला जिंदा कॉकरोच: युवक ने बनाई VIDEO, बोला- सैलेड ताजा नहीं था; लापरवाही बेहद गंभीर – Jalandhar News

जालंधर की मशहूर हवेली में सलाद से निकला जिंदा कॉकरोच:  युवक ने बनाई VIDEO, बोला- सैलेड ताजा नहीं था; लापरवाही बेहद गंभीर – Jalandhar News




जालंधर स्थित मशहूर पारंपरिक रेस्टोरेंट ‘हवेली’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो करीब 20 घंटे पहले गुरप्रीत रंधावा नामक यूजर ने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। इसमें दावा किया गया है कि रेस्टोरेंट में परोसे गए सलाद के अंदर जिंदा कॉकरोच मिला। ग्राहक ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और हाइजीन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वीडियो में गुरप्रीत रंधावा का कहना है कि वे किसी काम से जालंधर गए थे। दोपहर के समय वे शहर की मशहूर हवेली में खाना खाने के लिए रुके, जहां उन्होंने नाश्ते में परांठे और सलाद का ऑर्डर दिया। उनका दावा है कि जैसे ही सलाद टेबल पर परोसा गया, उसमें एक छोटा जिंदा कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया। मोबाइल फोन से बनाया वीडियो सलाद में कॉकरोच दिखाई देने पर गुरप्रीत रंधावा ने तुरंत अपने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में सलाद की प्लेट के अंदर एक जिंदा कॉकरोच साफ तौर पर चलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में गुरप्रीत रंधावा ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘हवेली’ जैसा बड़ा और प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट, जो पंजाबी संस्कृति और बेहतरीन खान-पान का दावा करता है, वहां इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सलाद ताजा नहीं था, बल्कि ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे 10 से 15 दिनों से फ्रिज में स्टोर करके रखा गया था। खाने में कीड़े मकोड़े मिलना सेहत से खिलवाड़: रंधावा वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि इस रेस्टोरेंट में रोजाना सैकड़ों लोग अपने परिवार और छोटे बच्चों के साथ खाना खाने आते हैं। ऐसे में यदि खाने में कीड़े-मकोड़े मिलते हैं, तो यह लोगों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। किचन की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार हो गुरप्रीत रंधावा ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से इसे अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है, ताकि मामला रेस्टोरेंट के मालिकों और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे व किचन की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किया जा सके। फिलहाल, इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर हवेली रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *