बरनाला में बंद शोरूम की पहली मंजिल पर लगी आग: धुआं उठता देख मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका – Barnala News
बरनाला के धनौला रोड पर होंडा एजेंसी के पास स्थित एक बंद शोरूम की पहली मंजिल पर सोमवार सुबह आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब 12 कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह जगह पहले एक शोरूम थी, जो कुछ समय से बंद पड़ा था। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। शोरूम के अंदर कुछ महत्वपूर्ण कागजात, कार बाजार और स्पेयर पार्ट्स से संबंधित सामान रखा हुआ था। शोरूम के मालिक शहर से बाहर हैं स्थानीय निवासी मनप्रीत के अनुसार, शोरूम के मालिक शहर से बाहर हैं और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके लौटने के बाद ही आग से हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा सकेगा। टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया मौके पर मौजूद फायर अफसर जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उन्होंने पुष्टि की कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Source link

