श्रीराम कृपा सेवा संघ और दुख निवारण श्री बालाजी धाम ने लगाया रक्तदान कैंप – Fazilka News

श्रीराम कृपा सेवा संघ और दुख निवारण श्री बालाजी धाम ने लगाया रक्तदान कैंप – Fazilka News




फाजिल्का | श्रीराम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी दुख निवारण श्री बालाजी धाम फाजिल्का द्वारा होटल गुलशन रिजेंसी मे रक्तदान शिविर का आयोजन होटल गुलशन रिजेंसी में किया गया। इस मौके फाजिल्का के रक्तदानियों द्वारा 90 यूनिट्स रक्तदान किया। इस विशेष मौके परिवार के सदस्य महिंदर नाथ बावा, दीपक बावा, सपना बावा, अमन बावा, आदित्य बावा एव समूह परिवार के समूह पारिवारिक सदस्य उपस्थित थे।संस्था ब्लड शिविर प्रभारी राजीव कुकरेजा, गिरधारी सिलग, नीरज ठकराल, सुखविंदर बराड़, परमजीत सिंह, मनोज अरोड़ा, विकास झींझा, वीरेंद्र शर्मा, नीलम सचदेवा ने बताया कि ब्लड बैंक में लगातार गर्मी की वजह से बढ़ती मांग और कुछ ब्लड ग्रुप की कमी होने के चलते रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें ए पाजिटिव, ओ निगेटिव, बी निगेटिव एवं अन्य सभी ग्रुपस जरूरत अनुसार फाजिल्का ब्लड बैंक द्वारा डा. मनीष के नेतृत्व में रंजू गिरधर ब्रोडरिक जेम्स, रजनीश चलाना, हेमंत सुथार राज सिंह, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह के विशेष सहयोग से संग्रहित किया। रक्तदानियों को मेडल, प्रशंसा पत्र और पाली बैग देकर सम्मानित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *