मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 89 ग्राम हेरोइन और 100 गोलियों समेत 7 आरोपी गिरफ्तार – Moga News
मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 89 ग्राम हेरोइन और 100 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। थाना अजीतवाल पुलिस ने गश्त के दौरान अजीतवाल निवासी जसवीर सिंह उर्फ बाबा को 100 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद मटवानी निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ निक्का को भी इस मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। थाना कोट ईसे खां पुलिस ने गांव दौलेवाला में कार्रवाई करते हुए लखविंदर कौर उर्फ जस्सी को 28 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना सिटी पुलिस ने रणजीत सिंह को पकड़ा इस मामले में दौलेवाला निवासी कक्को कौर को भी नामजद किया गया है। इसी क्रम में, थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने जवाहर नगर स्थित पी मार्का फैक्ट्री के पास से रणजीत सिंह उर्फ जीत को गिरफ्तार किया। मोगा के वार्ड नंबर 38, बेरियांवाला मोहल्ला निवासी रणजीत के पास से 23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव जवाहर सिंह वाला में कार्रवाई करते हुए पट्टो हीरा सिंह निवासी प्रीतपाल सिंह उर्फ रमना को 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर युवराज सिंह उर्फ करण को भी गिरफ्तार किया गया। दूसरे कार्रवाई में लखवीर सिंह गिरफ्तार एक अन्य कार्रवाई में, थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव बिलासपुर क्षेत्र से मानूंके गिल निवासी लखवीर सिंह उर्फ लखा को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सतनाम सिंह उर्फ सत्ता को भी इस मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। मोगा पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
Source link

