पारा 39 डिग्री पहुंचा, 5 दिन आंशिक बादल छाएंगे – Ludhiana News
शहर में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में लुधियाना के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद पारा 39.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है। शहर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल ने पंजाब के कुछ हिस्सों सहित लुधियाना के लिए भी चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों (विशेषकर 27 और 28 जून) में गरज-चमक के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान आज और कल गरज-चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलने की संभावना 390 29 जून 250 250 390 390 28 जून 27 जून
Source link

