मोगा पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान: कई इलाकों में छापेमारी, 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व हेरोइन बरामद – Moga News

मोगा पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान:  कई इलाकों में छापेमारी, 7 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब व हेरोइन बरामद – Moga News




मोगा जिला पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में छापेमारी कर सात आरोपियों को दबोचा है। इनके कब्जे से कुल 423 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) और एक्साइज एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। सीआईए स्टाफ को मिली सबसे बड़ी कामयाबी, 273 ग्राम हेरोइन ज़ब्त इस पूरे अभियान में सबसे बड़ी रिकवरी सीआईए (CIA) स्टाफ मोगा की टीम ने की है। पुलिस ने रामूंवाला कलां के रहने वाले गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 273 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं, थाना बधनी कलां पुलिस ने राऊके रोड निवासी सतनाम सिंह को 100 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों काबू किया। इन इलाकों से भी हत्थे चढ़े नशा तस्कर अवैध शराब तस्करी में एक आरोपी काबू नशे के साथ-साथ अवैध शराब तस्करों पर भी पुलिस का शिकंजा कसा है। थाना मैहना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर गांव धूड़कोट ताहलीवाला के रहने वाले तरसेम सिंह उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से ‘ठेका मार्का पंजाब खासा संतरा’ शराब की 24 बोतलें (अवैध शराब) बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है नशा मुक्त समाज के लिए अभियान रहेगा जारी
जिला पुलिस मोगा जिला पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के सौदागरों और समाज विरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहां से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मोगा को नशा मुक्त बनाने के लिए यह विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी इसी तरह पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *