महेश दीक्षित नए IB चीफ, तपन डेका की जगह लेंगे: 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं, एंटी टेररिज्म और खुफिया ऑपरेशन का अनुभव
केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित को देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी का नया चीफ नियुक्त किया है। वे 30 जून को कार्यकाल पूरा कर रहे तपन कुमार डेका की जगह लेंगे। केंद्र सरकार ने महेश को दो साल के लिए IB डायरेक्टर नियुक्त किया है। महेश दीक्षित 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। फिलहाल IB में स्पेशल डायरेक्टर और एजेंसी के दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख रह चुके हैं। एंटी टेररिज्म और खुफिया ऑपरेशन का लंबा अनुभव है। मौजूदा आईबी डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल 30 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं। वे जुलाई 2022 से IB प्रमुख थे। सरकार ने उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया था। अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर G20 तक: नए IB प्रमुख महेश दीक्षित की अहम भूमिका नए इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) बनने जा रहे महेश दीक्षित ने अपने करियर के दौरान कई संवेदनशील सुरक्षा अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, G20 बैठक की सुरक्षा व्यवस्था और दुष्प्रचार से निपटने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में अहम भूमिका अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से पहले महेश दीक्षित सुरक्षा तैयारियों से जुड़े अहम अधिकारियों में शामिल थे। उन्होंने फैसले के सुरक्षा प्रभावों का आकलन किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति तैयार करने में भूमिका निभाई। जम्मू-कश्मीर में संभाली अहम जिम्मेदारी राज्य के पुनर्गठन के बाद उन्हें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में महत्वपूर्ण खुफिया जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अधिकारियों के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ लोगों का भरोसा बहाल करने में भी योगदान दिया। G20 बैठक की सुरक्षा में योगदान
2023 में श्रीनगर में हुई G20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान सुरक्षा प्रबंधन में उनकी अहम भूमिका रही। इसी दौरान कई विदेशी राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों ने भी कश्मीर का दौरा किया।
उन्होंने जमीनी हालात का सटीक आकलन देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरोसा बढ़ाने में मदद की। ————————- ये खबर भी पढ़ें… जनरल सुब्रमणि ने देश के नए CDS का पदभार संभाला: पाकिस्तान-चीन मामलों के एक्सपर्ट हैं देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाल लिया। दिल्ली में उन्हें साउथ ब्लॅाक लॅान्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे देश के तीसरे CDS है। उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। पूरी खबर पढ़ें…
Source link

