पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन का बदला समय: रेलवे ने जारी किए आदेश, 28 जून से लागू होगी नई समय सारिणी – Pathankot News

पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन का बदला समय:  रेलवे ने जारी किए आदेश, 28 जून से लागू होगी नई समय सारिणी – Pathankot News




उत्तर रेलवे की ओर से परिचालन कारणों से ट्रेन संख्या 54616 पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन के आने-जाने के समय में बदलाव किया गया है, हालांकि, पठानकोट से चलने और शुरुआती कुछ स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं है। रेलवे की ओर से इस बाबत नया शेड्यूल जारी किया गया है। नई समय सारिणी 28 जून से प्रभावी होगी।
जारी शेड्यूल के मुताबिक इस ट्रेन का पठानकोट से लेकर धारीवाल स्टेशन तक ट्रेन के पुराने समय में ही परिचालन होगा। यानि, ये ट्रेन पहले की तरह पठानकोट से शाम साढ़े 5 बजे ही चलेगी।
लेकिन, छीना से लेकर वेरका जंक्शन के बीच आगमन और प्रस्थान दोनों समय में बदलाव किया गया है। जबकि, अंतिम स्टेशन अमृतसर पहुंचने का समय पहले की तरह ही रात साढ़े 8 बजे रहेगा। ये रहा इस ट्रेन का नया शेड्यूल स्टीक जानकारी के लिए 139 करें डायल उत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार, रेल यात्री ट्रेनों के समय की नवीनतम और सटीक जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट एनटीईएस (NTES) पर जा सकते हैं या रेल हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर सकते हैं ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *