कपूरथला हत्याकांड का मुख्य आरोपी चमोली से गिरफ्तार: श्रद्धालु बन पहुंची पुलिस, लंगर सेवा करते दबोचा; 12 केस दर्ज – Kapurthala News
कपूरथला पुलिस ने दो महीने पहले हुए गैस एजेंसी कर्मी दीपक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा को एक धार्मिक स्थल पर लंगर सेवा करते समय पकड़ा गया। उस पर पहले से 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी डी हरिंदर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम सादी वर्दी में श्रद्धालु बनकर चमोली पहुंची थी। आरोपी की पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे लंगर सेवा के दौरान ही हिरासत में ले लिया गया। स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। यह घटना 23 अप्रैल की सुबह कपूरथला के औजला रोड पर स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर हुई थी। एजेंसी के ठेकेदार के कर्मचारी दीपक (पुत्र सतपाल, निवासी गांव वरियां दोना) को कुछ बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर स्विफ्ट कार (PB-08-FM-4042) में अगवा कर लिया था। आरोपियों ने दीपक को सड़क किनारे फेंक दिया था अपहरणकर्ताओं ने दीपक को करतारपुर के नजदीक गांव दयालपुर में सड़क किनारे गंभीर घायल अवस्था में फेंक दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। डीएसपी शीतल सिंह और सिटी थाना एसएचओ अमनदीप की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी नवजोत सिंह उर्फ मनी बाबा उत्तराखंड के एक धार्मिक स्थल के पास छिपा हुआ है और वहां सेवादार बनकर लंगर में सेवा कर रहा है। मोबाइल लोकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने चमोली क्षेत्र में सादी वर्दी में छापेमारी की। पुलिस टीम ने देखा कि आरोपी नवजोत सिंह एक लंगर में सेवा कर रहा था। पुलिसकर्मी भी श्रद्धालु बनकर लंगर में बैठ गए और आरोपी ने उन्हें भी लंगर वितरित किया। पहचान की पुष्टि होने के बाद टीम ने उसे काबू कर कपूरथला ले आई। ASP बोले- आरोपी पर 12 केस दर्ज एसपी डी हरिंदर सिंह ने बताया कि हत्या का आरोपी नवजोत सिंह पर पहले भी 12 आपराधिक केस दर्ज है। आज आरोपी का अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जिस दौरान हत्या में उपयोग किए हथियार बारे और अन्य कई मामलो में इसकी शमूलियत बारे पूछताछ की जायगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के उपरांत बताया था कि घटना से लगभग 6 माह पहले दीपक ने अपने दो साथियों के साथ आरोपियों के एक युवक को गंभीर घायल किया था उसी रंजिश के चलते यह घटना को अंजाम दिया गया है।
Source link

