जालंधर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार: 500 ग्राम हेरोइन और 1 किलो अफीम बरामद, कोर्ट ने आरोपियों के रिमांड पर भेजा – Jalandhar News
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 500 ग्राम हेरोइन और एक किलो अफीम बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोज गार्डन गांव नाहलां निवासी हनी और गुरु अर्जन नगर, जालंधर निवासी भूपिंदर सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई है। एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम कपूरथला रोड, वरियाणा मोड़ से लेकर लेदर कॉम्प्लेक्स, बस्ती बावा खेल इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संत निरंकारी भवन के पास दो युवक बिना नंबर की एक्टिवा के साथ सड़क किनारे खड़े मिले। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद तलाशी के दौरान उनके बैग से 500 ग्राम हेरोइन और 1 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और उनके पिछले संबंधों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।
Source link

