मोगा में 6 आरोपी गिरफ्तार: 4 डकैती की तैयारी में पकड़े गए, 2 पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठग रहे थे – Moga News

मोगा में 6 आरोपी गिरफ्तार:  4 डकैती की तैयारी में पकड़े गए, 2 पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठग रहे थे – Moga News




मोगा जिला पुलिस ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 व्यक्ति डकैती की योजना बनाने के आरोप में पकड़े गए हैं, जबकि 2 व्यक्ति पुलिसकर्मी बनकर लोगों से ठगी करने के मामले में शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी साउथ मोगा की टीम ने इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मुकदमा नंबर 220 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 399 और 402 सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि ये आरोपी लूटपाट और डकैती जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार किए गए इन चारों आरोपियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 2 कृपाण, 1 लोहे का खंडा और 1 डंडा बरामद किया है। सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे मामले में 2 जालसाज गिरफ्तार इसी प्रकार एक अन्य मामले में पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन पर मुकदमा नंबर 221 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318, 319 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। ये दोनों आरोपी खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर आम लोगों से ठगी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य उनके द्वारा की गई अन्य संभावित ठगी की घटनाओं तथा उनके साथियों के बारे में जानकारी हासिल करना है। SSP सरताज सिंह चहल ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके साथियों और अन्य गतिविधियों की गहन जांच जारी है। इस मामले में कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि मोगा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *