जालंधर में दुकान से ग्राहक का मोबाइल चोरी: वारदात CCTV में हुई कैद; शिकायत के 2 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं – Jalandhar News

जालंधर में दुकान से ग्राहक का मोबाइल चोरी:  वारदात CCTV में हुई कैद; शिकायत के 2 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं – Jalandhar News




जालंधर के डाकखाना दाना मंडी स्थित आयुष औषधि केंद्र से एक व्यक्ति मोबाइल चुराकर फरार हो गया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस मामले में थाना 2 में शिकायत की गई है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि व्यक्ति दुकान पर दवा लेने आया था। दुकानदार अमित कुमार के अनुसार, यह व्यक्ति उनका पुराना ग्राहक है। वह काउंटर से फोन लेकर फरार हो गया। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में आरोपी एक्टिवा पर जाते हुए भी दिखा है। अमित कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय ग्राहक ने उनका फोन चुराया। घटना के बाद उन्होंने देर शाम तक उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन बंद कर दिया। इसके बाद अमित ने थाना 2 में शिकायत दर्ज कराने के लिए पहुंचे। पुलिस ने उन्हें 25 जून को आने के लिए कहा। पीड़ित आज दोबारा थाना 2 पहुंचा, तो मुंशी ने बताया कि ड्यूटी अधिकारी थाने में नहीं हैं और शिकायत दर्ज कराने के लिए 2 दिन बाद आने को कहा। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई अमित कुमार ने कहा कि वह आज ही एफआईआर दर्ज कराकर उसकी कॉपी लेना चाहते थे। उन्होंने आशंका जताई कि दो दिन की देरी से आरोपी फोन कहीं भी ले जा सकता है। पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *