लुधियाना MC की सबसे पावरफुल कमेटी में ‘नेपोटिज्म’: F&CC में MLA का दबदबा; बग्गा-कुलवंत के बेटे की एंट्री; विपक्षियों को किया बाहर – Ludhiana News

लुधियाना MC की सबसे पावरफुल कमेटी में ‘नेपोटिज्म’:  F&CC में MLA का दबदबा; बग्गा-कुलवंत के बेटे की एंट्री; विपक्षियों को किया बाहर – Ludhiana News




लुधियाना नगर निगम के मौजूदा हाउस गठन के करीब सवाल साल बाद आखिरकार फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (FCC) का गठन पूरा हो गया है। एफएंडसीसी नगर निगम की सबसे पावरफुल कमेटी होती है जिसमें अब विधायाकों के परिजनों का बहुमत हो गया। मेयर इंद्रजीत कौर ने 2 नए सदस्यों को नियुक्त किया है जिसमें हलका उत्तरी से विधायक मदनलाल बग्गा के बेटे अमन बग्गा व आत्म नगर हलके के विधायक कुलवंत सिद्धू के बेटे युवराज सिद्धू को शामिल किया गया है। इस तरह नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी में विधायकों के परिजनों का बहुमत हो गया है। इन दोनों के अलावा विधायक अशोक पराशर पप्पी के भाई सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर पहले ही इस कमेटी के सदस्य हैं। नगर निगम कमिश्नर समेत इस कमेटी में कुल 6 सदस्य होते हैं। वहीं मेयर इंद्रजीत कौर ने विपक्ष को एफएंडसीसी से दूर रखा है। पूर्व में एफएंडसीसी में एक विपक्षी सदस्य को भी एफएंडसीसी का मैंबर रखा जाता था ताकि वो विपक्षी पार्षदों के मुद्दों को शामिल करवा सकें और बैठक के फैसलों पर नजर रख सके। नगर निगम की एफएंडसीसी के 6 मेंबर्स मेयर इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर व नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार पहले से मेंबर हैं। जबकि अमन बग्गा व युवराज सिद्धू को अब नया मेंबर बनाया गया है। दरअसल नगर निगम की एफएंडसीसी में मेयर, कमिश्नर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर मेंबर होते ही हैं। इसके अलावा दो नए मैंबर चुनने होते हैं। यह मेयर का विशेषाधिकार होता है कि वो पार्षदों में से किसी को भी सदस्य नियुक्त कर सकता है। परंपरा रही है कि इस कमेटी में एक विपक्षी दल का पार्षद भी शामिल किया जाता रहा है। कांग्रेस के मेयर बलकार सिंह संधू ने मेंबर ही नहीं बनाए थे आम आदमी पार्टी से पहले नगर निगम लुधियाना में कांग्रेस के मेयर थे। तब मेयर संधू ने एफएंडसीसी में किसी को मेंबर ही नहीं बनाया। पूरे 5 साल मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व नगर निगम कमिश्नर ही एफएंडसीसी का संचालन करते रहे। तब भी विपक्ष को इस कमेटी से दूर रखा गया। विपक्षी पार्षद तब भी लगातार डिमांड करते रहे कि उनका भी एक मेंबर एफएंडसीसी में रखा जाए। अकाली दल के मेयर ने बनानई थी पूरी एफएंडसीसी अकाली दल के आखिरी मेयर हरचरण सिंह गोहलबड़िया के समय एफएंडसीसी के 6 मेंबर थे। उन्होंने कमिश्नर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के अलावा अकाली दल के जगवीर सिंह सोखी और कांग्रेस के बलकार सिंह संधू को कमेटी का मेंबर बनाया था। नगर निगम में एफएंडसीसी की पावर जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *