अबोहर में 20 ग्राम हेरोइन समेत दो युवक गिरफ्तार: पुलिस को देखकर भागे लगे, बाइक फिसली तो दबोचे गए – Abohar News

अबोहर में 20 ग्राम हेरोइन समेत दो युवक गिरफ्तार:  पुलिस को देखकर भागे लगे, बाइक फिसली तो दबोचे गए – Abohar News




अबोहर की थाना सदर पुलिस ने दो युवकों को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बाइक फिसलने के कारण पकड़े गए। जानकारी के अनुसार, थाना सदर में तैनात एएसआई बलवीर सिंह अपनी टीम के साथ गोबिंदगढ़ पुल के निकट नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी से उन्हें रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखकर दोनों घबरा गए और बाइक मोड़कर वापस भागने लगे। भागने की जल्दबाजी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे दोनों युवक नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान मिली हेरोइन तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मगन सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी इंदिरा नगरी गली नंबर-6 और वरिंद्र सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी गोबिंद नगरी गली नंबर-6 के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि हेरोइन की यह खेप उन्हें कहां से मिली और वे इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाले थे। थाना सदर पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *