जगराओं में युवक का अपहरण करके पिटाई: हाथ-पैर तोड़े, अधमरी हालत में थाना सिटी के बाहर फेंका; पुलिस जांच में जुटी – Jagraon News

जगराओं में युवक का अपहरण करके पिटाई:  हाथ-पैर तोड़े, अधमरी हालत में थाना सिटी के बाहर फेंका; पुलिस जांच में जुटी – Jagraon News



पीड़ित की माता जानकारी देती हुई।

जगराओं शहर में लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी के बीच बुधवार देर शाम एक घटना सामने आई है। कुछ युवकों द्वारा एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर बेरहमी से मारपीट करने और बाद में उसे अधमरी हालत में थाना सिटी के बाहर फेंककर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना क

.

घायल युवक की पहचान आदित्य शर्मा उर्फ अभी निवासी लाल पैलेस के नजदीक, जगराओं के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद थाना सिटी पुलिस ने उसे तत्काल परिवार के सदस्यों सहित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना के दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस ने मीडिया कर्मियों को वीडियो और फोटो बनाने से भी रोक दिया। सिविल अस्पताल में रोते हुए घायल युवक की मां सोनिया रानी ने बताया कि उनके बेटे का किसी विवाद से सीधा संबंध नहीं था। हालांकि उसके कुछ दोस्तों का दूसरे पक्ष के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था।

पुराने रंजिश में वारदात

इसी रंजिश के चलते बुधवार शाम जब आदित्य अगवाड़ डाला स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल डलवा रहा था, तभी कुछ युवक उसे जबरन एक कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। महिला के अनुसार आरोपियों के पास लोहे की रॉड और अन्य तेजधार हथियार थे।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने रास्ते में तथा किसी अज्ञात स्थान पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। इसके बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में थाना सिटी के बाहर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए, जिससे पुलिस को भी खुली चुनौती दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई है।

सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक को गंभीर चोटें लगी हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिन-दहाड़े एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे खुलेआम किसी युवक को उठाकर ले जाते हैं और गंभीर रूप से घायल कर पुलिस थाने के बाहर फेंक जाते हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : एसएचओ

थाना सिटी के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस थाने के अंदर, बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएचओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *