CM मान की लोक मिलनी से पहले सियासी हंगामा: मानसा में कांग्रेस-अकाली नेताओं को हिरासत में लिया, पत्रकारों ने पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए – Mansa News

CM मान की लोक मिलनी से पहले सियासी हंगामा:  मानसा में कांग्रेस-अकाली नेताओं को हिरासत में लिया, पत्रकारों ने पुलिस पर बदसलूकी के आरोप लगाए – Mansa News




मानसा जिले के गांव धर्मपुरा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ के दौरान कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बुढलाडा से कांग्रेस हलका इंचार्ज रणवीर कौर मियां सहित कई कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका गया। इस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई। यह घटना तब हुई जब कांग्रेस और अकाली दल के नेता मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। DSP पर धक्का-मुक्की का आरोप पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि मानसा के डीएसपी पुष्पिंदर सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। डीएसपी पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पत्रकारों से कहा, “आप जो वीडियो बनानी है बना लो, हम तो ऐसे ही करेंगे।” कांग्रेस हलका इंचार्ज रणवीर कौर मियां ने इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘लोक मिलनी’ जनता से मिलने के लिए आयोजित की गई है, फिर भी उन्हें और अन्य जनप्रतिनिधियों को रोका गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा। रणवीर कौर मियां ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से मिलने का कार्यक्रम रखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर लोगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोक रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *