25 से 28 जून तक कार एक्सेसरी मार्केट में रहेगा अवकाश – Ludhiana News

25 से 28 जून तक कार एक्सेसरी मार्केट में रहेगा अवकाश – Ludhiana News



लुधियाना| रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच दा लुधियाना कार असैसरी डीलर्स एसोसिएशन ने शहर की सभी कार एक्सेसरी की दुकानें 25 से 28 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। दुगरी रोड स्थित एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। प्रधान परमजीत सिंह दुआ और चेयरमैन हरजिंद्र सिंह कलसी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दुकानदारों और उनके स्टाफ को गर्मी से राहत देने तथा परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देने के लिए चार दिन का अवकाश रखा गया है। इस दौरान एसोसिएशन से जुड़ी सभी दुकानें बंद रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *