लुधियाना में आग का गोला बनीं i20 कार: चालकों ने कूदकर बचाई जान; आत्म नगर फ्लाईओवर पर मची अफरातफरी – Ludhiana News

लुधियाना में आग का गोला बनीं i20 कार:  चालकों ने कूदकर बचाई जान; आत्म नगर फ्लाईओवर पर मची अफरातफरी – Ludhiana News




लुधियाना में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दो अलग-अलग इलाकों में चलती कारों में अचानक भीषण आग लग गई। घटना आत्म नगर फ्लाईओवर पर हुई, जहां एक i20 कार धू-धू कर जल उठी। हादसों के बाद सड़कों पर अफरातफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि हादसों में कार सवार ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आत्म नगर फ्लाईओवर: मोड़ काटते ही बोनट से निकलने लगा धुआं फ्लाईओवर पर हुए हादसे के शिकार कार मालिक राजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी i20 कार (2017 मॉडल, पेट्रोल) से जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने फ्लाईओवर के पास मोड़ काटा, अचानक गाड़ी बंद होने लगी। राजेश ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को साइड में लगाया। जब उन्होंने बाहर आकर देखा तो कार के अगले हिस्से से भयंकर धुआँ निकल रहा था और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। कार मालिक राजेश कुमार का बयान मैं गाड़ी में अकेला था। अचानक मोड़ पर गाड़ी बंद होने लगी। मैंने साइड में रोककर देखा तो आगे से धुआँ निकल रहा था। आज सुबह से गाड़ी सिर्फ़ 10-12 किलोमीटर ही चली थी। अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह हादसा हुआ है। मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फ़ोन किया, जिन्होंने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, बाल-बाल बची जान: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। फ्लाई ओवर पर लगे लंबे जाम को खुलवाया और ट्रैफिक को सामान्य किया। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया: कार में आग पूरी तरह कुदरती और अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। कार चालक को जैसे ही शॉर्ट सर्किट का अहसास हुआ, वह तुरंत बाहर आ गए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *