हरियाणा पुलिस का दावा-CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी: ₹10 लाख में बनवाई, युवक बोला- पंजाब के अफसरों ने धमकाया, गुरुग्राम में FIR – Ludhiana News
पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि ये दोनों युवक किसी भी लैब के कर्मचारी नहीं हैं। जिन लैब से रिपोर्ट देने का दावा है, असलियत में वह लैब कहीं हैं ही नहीं। सिरसा के रहने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट की शिकायत पर यह FIR दर्ज की गई है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि यह फर्जी रिपोर्ट 10 लाख रुपए में तैयार की गई। मना करने पर पंजाब के अफसरों ने उन्हें धमकाया। उसने खुद की जान को खतरा बताया है। गुरुग्राम के ACP नवीन शर्मा ने कहा कि लैब सरकार से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। इसी वीडियो के आधार पर सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब ने सीएम भगवंत मान को गुरू दोखी (गुरू विरोधी) और खालसा पंथ विरोधी करार दिया था। इस वीडियो में CM भगवंत मान जैसा दिखने वाला व्यक्ति सिख गुरूओं की फोटो पर शराब के छींटे मार रहा है। इसके अलावा जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो पर भी आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। FIR में क्या, विस्तार से पढ़िए… अकाल तख्त ने कहा- CM का एक और वीडियो सामने आया
FIR के बाद श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के मीडिया सलाहकार जसकरण सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने वालों का हश्र बुरा ही हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह का एक और वीडियो जिसमें वह श्री अकाल तख्त साहिब और गुरु खालसा पंथ के खिलाप आपत्तिजनक शब्दावली का उपयोग कर रहा है, भी सामने आया है। सिख विरोधी और श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने वाली शक्तियों को यह याद रखना चाहिए कि आप दुनियावी तौर पर किसी को धोखा दे सकते हैं, लेकिन गुरु साहब और उनके सच्चे तख्त को कोई धोखा नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब बख्शने वाले (कृपालु) सतगुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहब जी का सच्चा तख्त है और जिस तरह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब और सिख संगत के साथ धोखा करने की कोशिश की है, यह बहुत ही निचले स्तर की राजनीति है, जिससे हर सिख, गुरु नानक नाम लेवा और पंजाबी को सचेत होना जरूरी है CM के विवादित वीडियो का पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… FIR की कॉपी…
Source link

