3 लाख कैश-जेवर लेकर भागी युवती, दोस्त निकला शादीशुदा: इंस्टाग्राम पर मिले, अबोहर से भतीजे संग फतेहाबाद हरियाणा पहुंची तो पता चला – Abohar News

3 लाख कैश-जेवर लेकर भागी युवती, दोस्त निकला शादीशुदा:  इंस्टाग्राम पर मिले, अबोहर से भतीजे संग फतेहाबाद हरियाणा पहुंची तो पता चला – Abohar News




अबोहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अपने 12 वर्षीय भतीजे को लेकर घर से निकली एक युवती को हरियाणा के फतेहाबाद से सुरक्षित बरामद कर लिया है। युवती के पास से करीब 3 लाख रुपये कैश और कुछ नए जेवर भी बरामद हुए हैं। युवती की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी का 3 महीने पहले तलाक हुआ था। 15 जून को बाजार से कपड़े खरीदने के बहाने निकली थी और वापस नहीं लौटी। बैंक से निकाले साढ़े तीन लाख रुपए लेकर हुई थी फरार पीड़ित मां ने बताया कि घटना वाले दिन वह बैंक से करीब साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बेटी के साथ घर आ रही थीं। इसी दौरान सारे पैसे अपने पास रखकर भतीजे को साथ ले गई। शाम तक दोनों के वापस न आने पर परिवार ने पुलिस से गुहार लगाई। सब इंस्पेक्टर रमनदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (लोकेशन आदि) की मदद से फतेहाबाद में दबिश दी और दोनों को सुरक्षित ढूंढ निकाला। फतेहाबाद पहुँचकर खुला युवक का राज, युवती ने बदला फैसला थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी, जिसके बुलावे पर वह घर से पैसे लेकर निकली थी। हालांकि, फतेहाबाद पहुँचने के बाद उसे पता चला कि वह युवक पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। यह सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने उसके पास जाने से साफ मना कर दिया। बच्चा परिजनों को सौंपा, आरोपी युवक की तलाश जारी
पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर लिए हैं और बरामद किए गए 12 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े उस युवक की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *