जालंधर में चलती स्कॉर्पियो में आग, ड्राइवर जिंदा जला: दरवाजे लॉक होने से बाहर नहीं निकल सका; 2 एंगल से जांच कर रही पुलिस – Jalandhar News
जालंधर में चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। लोगों ने आग बुझाकर ड्राइवर को बचाने की कोशिश की। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाई तो अंदर से ड्राइवर की जली हुई लाश मिली। स्कॉर्पियो पर कपूरथला का नंबर लगा हुआ था। पुलिस ने जली हुई लाश और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला कि आग लगते ही स्कॉर्पियो के दरवाजे लॉक हो गए, जिस वजह से ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। गाड़ी की नंबर प्लेट भी जली मिली
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि फोलड़ीवाल में खेतों में बने छप्पड़ (तालाब) के पास एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर आग बुझानी चाही। कामयाब न होने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड बुलाई गई। पुलिस वहां पहुंची तो गाड़ी से नंबर प्लेट जली मिली। इतना जरूर पता चला है कि स्कॉर्पियो पर कपूरथला का नंबर लगा हुआ था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। शव की पहचान करना मुश्किल
पुलिस के मुताबिक मरने वाले का शव काफी जल चुका है। आग की वजह से स्कॉर्पियो से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इस वजह से अब पुलिस पहले गाड़ी के मालिक के बारे में पता कर रही है ताकि जिंदा जले व्यक्ति के बारे में पता लगाया जा सके। इन 2 एंगल से जांच कर रही पुलिस
Source link

