वार्ड नंबर 63 की गली नंबर एक और दो गंदे पानी से भरी, लोग परेशान – Jalandhar News

वार्ड नंबर 63 की गली नंबर एक और दो गंदे पानी से भरी, लोग परेशान – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर वार्ड नंबर 63 के तहत शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को जाने वाली नहर के पास स्थित गली नंबर एक और दो गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर कौर ने बताया कि लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया है और स्थिति ऐसी लगती है जैसे नहर का पानी सड़क पर आ गया हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। बलबीर कौर के अनुसार इस क्षेत्र में दो-तीन वार्डों के कौंसिलर आते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि पास में गुरुद्वारा साहिब और बच्चों का स्कूल भी है। छुट्टियों के कारण फिलहाल स्कूल बंद है, पर दुकानों के बाहर सीवरेज का पानी जमा रहने से ग्राहक नहीं आ रहे। खाने-पीने के काम, किराना और दवाइयों की दुकानों पर पानी देखकर लोग लौट जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुबह-शाम वॉटर सप्लाई आने पर सीवरेज अधिक ओवरफ्लो हो जाता है। नगर निगम से मांग की गई कि 85 वार्डों में फील्ड अफसर तैनात किए जाएं, ताकि सीवरेज, वॉटर सप्लाई, कूड़े और सड़क मरम्मत जैसी समस्याओं की रिपोर्ट समय पर पहुंच सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *