भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के पंजाब दौरे का आखिरी दिन: लुधियाना में पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ट नेताओं के साथ बैठक; युवाओं से करेंगे संवाद – Ludhiana News
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का तीन दिवसीय पंजाब दौरा आज समाप्त हो जाएगा। उन्होंने तीसरे दिन की शुरुआत प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. सरदारा सिंह जौहल के साथ मुलाकात से की। अब वह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताओं, सांसदों, पूर्व सांसदों और अन्य नेताओं के साथ पंजाब चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में वे पंजाब के लिए रणनीति तैयार करने को लेकर नेताओं से फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह युवाओं के साथ संवाद करेंगे और दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। नितिन नबीन के कार्यक्रमों का शेड्यूल जानिए…
Source link

