सुनाम में मदर चाइल्ड हॉस्पिटल की सौगात: मंत्री अमन अरोड़ा ने किया शिलान्यास, 14.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक अस्पताल – Sangrur News

सुनाम में मदर चाइल्ड हॉस्पिटल की सौगात:  मंत्री अमन अरोड़ा ने किया शिलान्यास, 14.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक अस्पताल – Sangrur News




पंजाब सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों के तहत सुनाम विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। सुनाम के सिविल अस्पताल परिसर में 14.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक ‘मदर चाइल्ड हॉस्पिटल’ (MCH) का शिलान्यास किया गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आधिकारिक तौर पर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का नींव पत्थर रखा। मंत्री ने कहा कि सुनाम विधानसभा क्षेत्र को मेडिकल हब बनाने के लिए सरकार द्वारा अब तक कुल 57 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़, पटियाला या लुधियाना जैसे बड़े शहरों के चक्कर काटने से बचाना है। विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा नया अस्पताल शिलान्यास समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि यह नया अस्पताल पूरी तरह से अत्याधुनिक और विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यहाँ माँ और नवजात बच्चों के इलाज के लिए सभी आधुनिक चिकित्सा व्यवस्थाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएँगी। इसका मुख्य उद्देश्य जच्चा-बच्चा (माँ और बच्चे) के स्वास्थ्य की व्यापक और सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित करना है। सुनाम सिविल अस्पताल में पाँचवाँ बड़ा प्रोजेक्ट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि शहीद उधम सिंह की पावन धरती सुनाम को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना उनका मुख्य लक्ष्य है। सुनाम सिविल अस्पताल परिसर में यह पाँचवाँ बड़ा प्रोजेक्ट है। कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि इन ऐतिहासिक कदमों से पूरे क्षेत्र के लोगों को अपने घर के नजदीक ही बेहतरीन और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी। ये बन चका है ओपीडी ब्लॉक: मरीजों की सुविधा के लिए विशेष 9 कमरों वाला ओपीडी ब्लॉक। ड्रग वेयरहाउस: एक विशाल दवा गोदाम, जो यहाँ से आसपास के 4-5 जिलों को दवाइयों की सप्लाई करता है। ट्रॉमा सेंटर: आपातकालीन स्थिति और दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित इलाज के लिए आधुनिक ट्रॉमा सेंटर। ब्लड बैंक: अस्पताल परिसर में ही ब्लड बैंक की स्थापना। बजट का विवरण इस प्रकार है:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *