अमृतसर में स्विफ्ट-कार के पीछे भागकर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़-गोलियां: CCTV, एक को लगी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – Amritsar News

अमृतसर में स्विफ्ट-कार के पीछे भागकर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़-गोलियां:  CCTV, एक को लगी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – Amritsar News




अमृतसर के 88 फुट रोड इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस गोलीबारी में सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सिमरनजीत सिंह अपनी स्विफ्ट कार में जा रहा है। इसी दौरान उसके पीछे आए दो युवक उस पर फायरिंग कर देते हैं। गोली लगने से वह घायल हो जाता है, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद क्षेत्र में डर और सहम का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है। आरोपियों की तलाश जारी, जांच तेज घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना सदर अमृतसर के एसएचओ किरनदीप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी शनिवार शाम का है। वायरल वीडियो समेत अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है । पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, घायल सिमरनजीत सिंह का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *