आप ने पंजाब को एटीम की तरह यूज किया: नितिन – Ludhiana News

आप ने पंजाब को एटीम की तरह यूज किया: नितिन – Ludhiana News




गुरुओं का अपमान करने वाले मुख्यमंत्री को सजा देने का समय आ गया है। मौजूदा सरकार ने कर्ज ले-लेकर पंजाब को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया है, उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। अमृतसर, जालंधर दौरे के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लुधियाना में पार्टी के सब-सर्किल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला बोला। नितिन नबीन ने सब-सर्किल स्तर के 8000 से अधिक कैडर के साथ बैठक करके संकेत दिए कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए गुरुओं के सम्मान से बढ़कर और कोई चीज नहीं है। जिस सरकार का मुख्यमंत्री ही गुरुओं का अपमान करे, इसे कैसे सहन किया जा सकता है। ऐसी सरकार को सजा देने का समय आ गया है। -संबंधित खबर पेज 3 पर पढ़ें। 2027 चुनाव के बाद सरकार से पाई-पाई वसूली जाएगी उन्होंने कहा कि पंजाब को 4 लाख करोड़ रुपये का कर्जदार बना दिया गया, पिछले वर्षों के दौरान जो करोड़ों रुपये केंद्र से आए, उसे भी धोखाधड़ी करने वालों ने ठग लिया। पंजाब को एटीएम के रूप में इस्तेमाल किया गया, पंजाब सरकार ने दिया बहुत कम लेकिन लोगों की जिंदगी ही खतरे में डाल दी। लोगों की जान की कोई कीमत ही नहीं रही। 2027 के चुनावों के बाद इस सरकार से पंजाब की लूट की पाई-पाई वसूली जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय नशे, गैंगस्टरवाद और कर्ज की मार झेल रहा है। इस संकट से पंजाब को भारतीय जनता पार्टी ही निकाल सकती है, क्योंकि भाजपा जो कहती है वह करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *