लुधियाना में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म: पड़ोसी ने की गंदी हरकत;पैसे का लालच देकर 1 महीने से कर रहा था शोषण, केस दर्ज – Ludhiana News

लुधियाना में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म:  पड़ोसी ने की गंदी हरकत;पैसे का लालच देकर 1 महीने से कर रहा था शोषण, केस दर्ज – Ludhiana News




पंजाब के लुधियाना में एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के जीवन नगर इलाके में रहने वाली एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी बच्ची को पैसे का लालच देकर पिछले करीब एक महीने से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मां को हुआ शक, तो खुली पोल
पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता महिला अंजू देवी (काल्पनिक) मूल निवासी छपरा, बिहार ने बताया कि वह वर्तमान में लुधियाना के जीवन नगर गौरव बंसल का वेहड़ा में किराए पर रहती हैं। आरोपी लेबर का काम करता है। 2015 से लुधियाना में रह रहा है। आरोपी के खुद के 2 बच्चे है जो गांव में रहते है। उनके ही वेहड़े में आरोपी रवीकेश पाल उर्फ मोती पाल निवासी रोहतास, बिहार भी रहता है।
महिला ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपनी बड़ी बेटी को आरोपी रवीकेश के कमरे से बाहर निकलते हुए देख रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। पूछताछ में बच्ची के पास से मिले 50 रुपये, रोते हुए बताई सच्चाई
शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 जून 2026 को जब उन्होंने फिर से बेटी को आरोपी के कमरे के पास देखा, तो उन्होंने बच्ची को बुलाकर पूछताछ की। इस दौरान बच्ची के पास से 50 रुपये मिले। जब मां ने कड़ाई से पूछा तो बच्ची रोने लगी उसके खून भी निकल रहा था। उसने आरोपी की घिनौनी करतूत का खुलासा किया। बच्ची ने बताया कि रवीकेश अंकल पिछले करीब एक महीने से उसे 20 से 50 रुपये का लालच देकर अपने कमरे में बुलाते थे और उसके साथ गलत काम (शारीरिक शोषण) करते थे। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं मानता था। 21 जून को भी आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला मासूम बच्ची की आपबीती सुनने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना साहनेवाल की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रवीकेश पाल उर्फ मोती पाल के खिलाफ धारा 64 BNS (भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म की धारा), 06 POCSO Act (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच तेजी से शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *