मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कपूरथला में 25 से अधिक स्थानों लगाए गए शिविर – Kapurthala News

मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कपूरथला में 25 से अधिक स्थानों लगाए गए शिविर – Kapurthala News




कपूरथला जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जिले भर में 25 से अधिक स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से सैकड़ों लोगों को योगासन द्वारा निरोगी और स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। एमजीएन पब्लिक स्कूल के आयोजित समारोह जिला प्रशासन द्वारा मुख्य जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह एमजीएन पब्लिक स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया। इस भव्य शिविर में उपायुक्त (डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर) कपूरथला आकाश बंसल और ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन कंवर इकबाल सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारियों और सैकड़ों स्थानीय निवासियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग: योगगुरु कर्नल सेवा सिंह विरसा विहार परिसर और साइंस सिटी में आयोजित शिविरों में प्रसिद्ध योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने उपस्थित जनसमूह को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाईं। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण बात कही। मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग है। आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण आधुनिक जीवनशैली में तनाव से मुक्ति, मानसिक शांति और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य को केवल नियमित योगाभ्यास से ही हासिल किया जा सकता है। शरीर को सक्रिय रखने के लिए रोजाना मात्र 3 मिनट की सही योग विधियां ही पर्याप्त हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि योग करना केवल एक दिन की औपचारिकता नहीं, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। शिविर के दौरान साधकों को पद्मासन, सुखासन, ताड़ासन और भुजंगासन जैसे महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया और एकाग्रता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। 19 वर्षों से मुफ्त योग सेवा दे रही हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी कपूरथला के विरसा विहार परिसर में हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी द्वारा पिछले 19 वर्षों से लगातार मुफ्त योग शिविर का संचालन किया जा रहा है। कर्नल सेवा सिंह इस सोसाइटी के माध्यम से लंबे समय से महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। नवाब जस्सा सिंह कॉलेज में लिया संकल्प इसके अलावा, नवाब जस्सा सिंह कॉलेज में भी योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां उपस्थित विद्यार्थियों और स्टाफ ने योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रशासन और योग संस्थाओं ने इस सफल आयोजन के बाद उम्मीद जताई कि ऐसे अभियानों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ेगी और वे एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देंगे। योग दिवस की कुछ तश्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *