लुधियाना में बाथरूम करते मजदूर को लगा करंट: फैक्ट्री से छुट्टी के बाद रेल लाइन किनारे हादसा; 50% झुलसने पर PGI रेफर – Ludhiana News

लुधियाना में बाथरूम करते मजदूर को लगा करंट:  फैक्ट्री से छुट्टी के बाद रेल लाइन किनारे हादसा; 50% झुलसने पर PGI रेफर – Ludhiana News




लुधियाना के फोकल प्वाइंट की अरोड़ा स्टील फैक्ट्री से छुट्टी कर घर लौट रहे एक मजदूर के साथ रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा हो गया। रेलवे लाइनों के पास बाथरूम करने के दौरान मजदूर अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना जोरदार था कि मजदूर मौके पर ही बुरी तरह झुलस कर गिर गया। झुलसी हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। छुट्टी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार दुर्गा कॉलोनी (फोकल प्वाइंट) का रहने वाला 50 वर्षीय राम विलास अरोड़ा स्टील फैक्ट्री में बतौर हेल्पर काम करता है। रोज की तरह शाम को वह फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद अपने घर की तरफ जा रहा था। जब वह रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो रास्ते में रेलवे लाइनों के किनारे बाथरूम करने के लिए रुका। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों या करंट की चपेट में आ गया। साथी कर्मचारी और बेटा ले गए अस्पताल, शरीर पर हुए छेद करंट लगते ही राम विलास चीखता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद उसके साथी कर्मचारियों ने तुरंत शोर मचाया और उसे उठाकर उसके घर पहुंचाया। इसके बाद राम विलास का बेटा अर्जुन और अन्य साथी उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर भागे।
डॉक्टरों के मुताबिक राम विलास का शरीर 50 फीसदी तक झुलस चुका है। करंट का असर इतना भयानक था कि उसकी छाती, बाजू और दोनों पैरों में छेद हो गए हैं। हालत नाजुक, चंडीगढ़ PGI किया रेफर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भी राम विलास की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी बिगड़ती और नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। राम विलास के परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *