लुधियाना में कैनरा बैंक में भीषण आग: सर्वर और रिकॉर्ड रूम जलकर खाक; 45 मिनट में 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू – Ludhiana News

लुधियाना में कैनरा बैंक में भीषण आग:  सर्वर और रिकॉर्ड रूम जलकर खाक; 45 मिनट में 4 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू – Ludhiana News




लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित कैनरा बैंक शाखा में शनिवार सुबह शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बैंक का सर्वर रूम और रिकॉर्ड रूम इसकी चपेट में आ गया। हादसे में बड़ी मात्रा में बैंक का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह एक राहगीर ने बैंक भवन से धुआं निकलता देखा। उसने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। 3 से 4 पानी की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए विभाग की 3 से 4 गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया और उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया। शॉर्ट सर्किट से हादसे का अंदेशा दमकल अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से बैंक का सर्वर रूम और रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल बैंक प्रबंधन और संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *