पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: लुधियाना में पार्षद से मारपीट पर BJP नेता पर FIR; पूर्व मंत्री अरोड़ा से जुड़े केस में पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  लुधियाना में पार्षद से मारपीट पर BJP नेता पर FIR; पूर्व मंत्री अरोड़ा से जुड़े केस में पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन – Mohali News


लुधियाना में पार्षद निक्कू भारती के साथ शुक्रवार को मारपीट कर दी गई। भाजपा नेता विक्की सहोता, उसके भाई सहित सात लोगों के खिलाफ मामले में FIR दर्ज कई गई। पार्षद ने आरोप लगाया है कि ये लोग डराकर 2-2 हजार रुपए वसूलते हैं।

.

आरोप है कि आरोपी ढोलेवाल पुल के नीचे काम करने वाले लोगों से कथित रूप से अवैध वसूली करते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के साथ-साथ 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें…

ED का पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज के CGM को समन

जालंधर में ईडी ने पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चीफ जनरल मैनेजर को समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भेजे गए समन में कहा गया है कि सीजीएम रितेश प्रॉपर्टीज इंडस्ट्रीज लिमिटेड को जारी किए गए अलॉटमेंट लेटर के रिकॉर्ड के साथ पेश हों।

यह मामला पंजाब सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री और लुधियाना से विधायक संजीव अरोड़ा से जुड़ी फर्म को 40 एकड़ जमीन अलॉट करने से संबंधित है। ईडी अधिकारियों ने जालंधर कार्यालय से प्रॉपर्टी मंजूरी से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं।

मंत्री को ईडी ने 9 मई को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। उस समय वे चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी पर मौजूद थे। करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद शाम लगभग 5 बजे ईडी की टीम उन्हें चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में दिल्ली ले गई थी। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *