15 दिन की हड़ताल से अबोहर की सफाई व्यवस्था ठप: कूड़े के ढेर और दुर्गंध से लोग परेशान, बीमारी का खतरा बढ़ा – Abohar News

15 दिन की हड़ताल से अबोहर की सफाई व्यवस्था ठप:  कूड़े के ढेर और दुर्गंध से लोग परेशान, बीमारी का खतरा बढ़ा – Abohar News




अबोहर में मेयर पद को लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान के बीच शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसके परिणामस्वरूप शहर के अधिकांश इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। नेहरू स्टेडियम के पास स्थित कचरा डंप की स्थिति सबसे खराब है, जहां फैली गंदगी और दुर्गंध से आसपास के निवासियों का जीवन दूभर हो गया है।लगातार बारिश के कारण कचरा डंप में पानी भर गया है, जिससे कचरा सड़ने लगा है। लोगों को हो रही हैं परेशानी इसकी बदबू दूर-दूर तक फैल रही है। कचरा अब सड़क तक फैल चुका है, जिससे राहगीरों को वहां से गुजरते समय नाक पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में मच्छरों और मक्खियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी राधा कृष्ण ने बताया कि लंबे समय से सफाई न होने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कचरा डंप के पास सरकारी डाकघर, सरकारी मॉडल स्कूल और अबोहर क्लब जैसी महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए जल्द से जल्द नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *