होशियारपुर-टिप्पर की टक्कर से दंपत्ति और बच्चे की मौत: चब्बेवाल जाने वाली सड़क पर आधी रात को हादसा; मृतकों की नहीं हुई पहचान – Hoshiarpur News

होशियारपुर-टिप्पर की टक्कर से दंपत्ति और बच्चे की मौत:  चब्बेवाल जाने वाली सड़क पर आधी रात को हादसा; मृतकों की नहीं हुई पहचान – Hoshiarpur News




होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर बीती रात करीब 1 बजे हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका एक बच्चा शामिल हैं। इस दुर्घटना में उनका एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मेहटियाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह हादसा मेहटियाना से चब्बेवाल जाने वाली सड़क पर हुआ। परिवार फगवाड़ा से वाया मेहटियाना होते हुए चब्बेवाल जा रहा था। सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज रोशनी आंखों में पड़ने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक टिप्पर से टकरा गया। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लाशों को पहचान के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मृतक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे और चब्बेवाल में रहते थे। पुलिस मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। परिजनों के होशियारपुर पहुंचने पर होगी आगामी कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई मृतकों के परिजनों के होशियारपुर पहुंचने पर की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *