हिमाचल में प्रेमी जोड़े की अश्लील हरकतों का VIDEO: झील किनारे बैठ रोमांस करते दिखे, आपत्तिजनक हरकतें की, पुलिस पहचान में जुटी – Mandi (Himachal Pradesh) News
मंडी के सुंदरनगर में जलाशय किनारे किस करते हुए प्रेमी जोड़ा।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक कपल का अश्लील हरकतें करते वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो मंडी के सुंदरनगर का बताया जा रहा है। इसमें युवक और युवती झील किनारे बैठकर सबके सामने रोमांस करते देखे जा रहे हैं। किसी ने दूर से इनका वीडियो बना लिया और फिर सोशल
.
पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकतों को लेकर यूजर नाराजगी जता रहे हैं, क्योंकि यहां पर रोजाना बड़ी संख्या में लोकल और टूरिस्ट मनमोहक झील को देखने पहुंचते हैं।
डीएसपी सुंदरनगर में वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए इसके सत्यापन और कपल के खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। मगर अब तक वीडियो में नजर आ रहे युवक-युवती की पहचान नहीं हो सकी। 48 सेकेंड का यह वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सुंदरनगर में अश्लील हरकते करते हुए प्रेमी जोड़ा।
वीडियो सही निकला तो कार्रवाई करेंगे: DSP
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि जिस क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है, वहां सीआईएसएफ की नियमित गश्त रहती है। उन्होंने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच रही है। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
भारत भूषण ने लोगों से भी अपील की कि वे बिना पुष्टि के किसी भी वायरल वीडियो को आगे साझा न करें, क्योंकि इससे भ्रामक जानकारी फैल सकती है और संबंधित व्यक्तियों की निजता प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई तथ्यात्मक जानकारी या साक्ष्य हैं तो वे पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि तथ्यों के आधार पर जांच पूरी की जा सके।

सुंदरनगर में 4 महीने पहले झील किनारे बाइक के पीछे बैठकर अश्लील हरकते हुए युवक-युवती।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने और इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि सुंदरनगर में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है। चार महीने पहले भी झील किनारे बाइक के पीछे बैठे कपल की अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया था। यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

शिमला के रिज पर अश्लील हरकतें हुए लड़का-लड़की।
शिमला के रिज पर भी ऐसा ही VIDEO वायरल
ऐसा ही एक अश्लील वीडियो 7 अप्रैल 2026 को शिमला के रिज से भी वायरल हुआ था, जिसमे बेंच पर बैठे लड़का और लड़की सरेआम किस करते दिखे।
रिज, हिमाचल का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर समय स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आए पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। शिमला आने वाले टूरिस्ट रिज और मॉल रोड आना नहीं भूलते। रिज व मॉल रोड पर ज्यादातर टूरिस्ट अपने परिवार और बच्चे के साथ पहुंचते हैं।

