हिमाचल के 6 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी: 4॰C तक बढ़ेगा तापमान, ऊना का पारा 41.6॰C पहुंचा, 28-29 को ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट – Shimla News

हिमाचल के 6 जिलों में आज हीटवेव की चेतावनी:  4॰C तक बढ़ेगा तापमान, ऊना का पारा 41.6॰C पहुंचा, 28-29 को ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट – Shimla News




हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है। तापमान में आज और कल 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए दिन के समय खासकर मैदानी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। IMD के अनुसार- आज यानी 26 मई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया। वहीं 27 मई को इन छह जिलों के साथ शिमला जिला में भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 28 मई को भी ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि इसी दिन से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इसका असर अगले तीन दिन तक रहेगा। 28 व 29 मई को भारी ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट IMD ने 28 और 29 मई को राज्य में भारी ओलावृष्टि, तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान चलने का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछेक भागों में 60 किलोमीटर की रफ्तार से भी हवाएं चल सकती है। तेज आंधी व ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों की फसलों को नुकसान हो सकता है। 30 मई को भी बारिश जारी रहेगी 30 मई को भी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब और बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 31 मई से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होगा। इसी तरह, बीते 24 घंटे के दौरान भी कई क्षेत्रों के तापमान में उछाल और कुछेक जगह गिरावट दर्ज की गई। कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति जिला में कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान नीचे गिरा, जबकि अन्य शहरों के तापमान में उछाल आया है। ऊना का पारा चढ़ा, मनाली का गिरा ऊना का तापमान सर्वाधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। ऊना के नेरी का पारा भी 39.8 डिग्री, सुंदरनगर 38.7°C रिकॉर्ड किया गया। वही मनाली का पारा 4.4 डिग्री गिरने के बाद 23.8 डिग्री और केलांग का पारा सामान्य से 6.8 डिग्री कम होने के बाद 14.6 डिग्री रह गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *