सुपर सीनियर सिटीजन्स का सम्मान – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान विनोद कौल के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य जीडी कुंद्रा के सहयोग से प्रताप बाग स्थित कार्यालय में सुपर सीनियर सिटीज़न्स सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें एन के महेंद्रू डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उपस्थित हुए। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बहुत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित सुपर सीनियर सिटीज़न्स डीपी बाली, बीएम बेदी, सुभाष चौहान, जगदीश महाजन तथा भूपिंदर कालिया को स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनके महेंद्रू, विनोद कौल, अशोक बजाज, एमएल गुप्ता, कुलविंदर फुल्ल, पीके गर्ग, केवल शर्मा, लोकेश बजाज, ऐके बहल, राजेश वर्मा, मोहित सेठ, प्रदीप शर्मा, जयदेव मल्होत्रा तथा अशोक मेहता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Source link

