सुनाम में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे वड़िंग: CM भगवंत मान पर निशाना साधा; कहा-AAP सरकार की उल्टी गिनती शुरू – Sangrur News

सुनाम में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे वड़िंग:  CM भगवंत मान पर निशाना साधा; कहा-AAP सरकार की उल्टी गिनती शुरू – Sangrur News




पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग आज सुनाम पहुंचे। उन्होंने यहां सफाई कर्मचारियों के समर्थन में अपनी बात रखी और पंजाब सरकार से उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। वड़िंग ने आम आदमी पार्टी (AAP) और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी “उल्टी गिनती शुरू हो गई है”। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज करने की भी मांग की, जिन्होंने सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया था। उन्होंने बहबल कलां गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह उस घटना में गृह मंत्री दोषी थे, उसी तरह सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। वड़िंग ने सफाई कर्मचारियों को “भगवान का बंदा” बताया, क्योंकि वे समाज की गंदगी साफ करते हैं। सफाई कर्मचारियों के समर्थन में बरनाला भी जाएंगे वड़िंग राजा वड़िंग ने देश में हुए पेपर लीक का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि युवाओं के संघर्ष के कारण केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने पंजाब में भी पेपर लीक होने का हवाला देते हुए AAP सरकार से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की। उन्होंने घोषणा की कि सुनाम के बाद वे सफाई कर्मचारियों के समर्थन में बरनाला भी जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *