सरकार बोली- भारत में इबोला का कोई केस नहीं: युगांडा से आई महिला में हल्के लक्षण दिखे थे, सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा

सरकार बोली- भारत में इबोला का कोई केस नहीं:  युगांडा से आई महिला में हल्के लक्षण दिखे थे, सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा




भारत सरकार ने बुधवार को बताया कि देश में इबोला वायरस से जुड़ा एक भी मामला नहीं है। सरकार को यह स्पष्टीकरण इसलिए देना पड़ा क्योंकि युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला जैसे लक्षण देखे गए थे। महिला 23 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंची थी। जिसके बाद उसे एहतियातन सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया। महिला के शरीर में हल्का दर्द था हालांकि अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। उसका एक सैंपल लेकर जांच के लिए ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी’ (NIV) भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। महिला के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *