मोगा में स्कॉर्पियो चोरी का सीसीटीवी वायरल: बाइक पर आए दो चोर, मिनटों में ले उड़े गाड़ी, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ​शेयर किया वीडियो – Moga News

मोगा में स्कॉर्पियो चोरी का सीसीटीवी वायरल:  बाइक पर आए दो चोर, मिनटों में ले उड़े गाड़ी, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने ​शेयर किया वीडियो – Moga News



मोगा शहर के गुरु राम दास नगर की गली नंबर 12 से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने इस वारदात को घर के बाहर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाकर अंजाम दिया। चोरी की यह पूरी घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कै

.

वायरल सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो अज्ञात युवक गली में आते दिखाई देते हैं। वे कुछ देर वहां रुकते हैं और मौका पाते ही घर के बाहर खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, चोरी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी गुरशरण सिंह पुत्र अजमेर सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड (पंजीकृत) है। गुरशरण सिंह वर्तमान समय में विदेश (NRI) में रहते हैं और यह गाड़ी यहां उनके भाई के घर के बाहर खड़ी की गई थी।

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने साझा किया वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर चोरी के इस वीडियो को साझा किया है, जिसके बाद से यह मामला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और चोरों के भागने के रूट का पता लगाने के लिए आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी बारीकी से खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

ग्रेनेड हमले से जोड़ने वाले वायरल दावों पर पुलिस का रुख

इस चोरी के बाद सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा ने तूल पकड़ लिया है। इंटरनेट पर कुछ यूज़र्स इस स्कॉर्पियो चोरी के वीडियो को हाल ही में थाना सदर मोगा में हुए ग्रेनेड हमले से जोड़कर विभिन्न प्रकार के दावे साझा कर रहे हैं।

हालांकि, मोगा पुलिस और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस वायरल वीडियो या स्कॉर्पियो चोरी का थाना सदर ग्रेनेड हमले से कोई प्रत्यक्ष संबंध है, इसकी अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। जांच मुकम्मल होने से पहले सोशल मीडिया पर चल रहे दावों को सही नहीं माना जा सकता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *