सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी: रूपनगर में कूड़े के ढेर बढ़े, मुद्दे पर कांग्रेस और AAP आमने-सामने – Ropar (Rupnagar) News

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी:  रूपनगर में कूड़े के ढेर बढ़े, मुद्दे पर कांग्रेस और AAP आमने-सामने – Ropar (Rupnagar) News




रूपनगर में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 10वें दिन भी जारी रही। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और वेतन बढ़ाने की मांगों को लेकर यह हड़ताल चल रही है। हड़ताल के कारण पूरे शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सड़कों की सफाई व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय दुकानदार और निवासी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं। इस बीच, सफाई व्यवस्था को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता ने किया हड़ताल का समर्थन कांग्रेस नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों ने हड़ताल का समर्थन करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और स्थानीय नेताओं पर हमला बोला। ढिल्लों ने कहा कि जो लोग डेढ़ साल पहले विपक्ष में रहते हुए कूड़े के ढेरों के साथ कुर्सियां डालकर बैठते थे, वे आज सत्ता में आने के बाद गायब हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में झाड़ू दिखाकर बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन आज जमीनी हकीकत पर लोग गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। ढिल्लों ने AAP सरकार को केवल झूठे वादों और प्रचार की सरकार बताया। नगर काउंसिल प्रधान बोले- विपक्ष केवल कूड़े पर राजनीति कर रहा कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए नगर काउंसिल रोपड़ के प्रधान इंद्रपाल सिंह सतयाल (आप) ने कहा कि विपक्ष केवल कूड़े पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार और स्थानीय मंत्री हरजोत सिंह बैंस लगातार बैठकें कर रहे हैं। सतयाल ने आगे कहा कि कर्मचारियों का डेटा मांगा गया है और बातचीत के जरिए इस समस्या का जल्द समाधान निकाला जाएगा। वहीं, पार्षद गुरविंदर सिंह जग्गी ने कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा कि फॉर्च्यूनर गाड़ियों में घूमने वाले लोग सिर्फ दो मिनट फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं। जग्गी ने कहा कि अगर प्रधान इजाजत दें, तो वह खुद 10 मिनट में कूड़े की ट्रॉली भरकर दिखा सकते हैं। फिलहाल, प्रशासनिक स्तर पर गतिरोध तोड़ने के प्रयास जारी हैं, लेकिन जब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता, रूपनगर वासियों को गंदगी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *