गुरप्रीत विर्क बने रहेंगे जीरकपुर नगर परिषद प्रधान: लंबा कानूनी विवाद हुआ खत्म; चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट से वापस – Mohali News

गुरप्रीत विर्क बने रहेंगे जीरकपुर नगर परिषद प्रधान:  लंबा कानूनी विवाद हुआ खत्म; चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट से वापस – Mohali News




मोहाली जिले की जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान पद को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब समाप्त हो गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में प्रधान पद के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका वापस ले ली गई है। इस फैसले के साथ ही गुरप्रीत सिंह विर्क के नगर परिषद प्रधान बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। याचिका वापस लिए जाने के बाद गुरप्रीत सिंह विर्क ने कहा कि अब उनकी पूरी प्राथमिकता जीरकपुर के विकास पर रहेगी। उन्होंने दावा किया कि शहर में विकास कार्य “रेलगाड़ी की रफ्तार से भी तेज” गति से कराए जाएंगे। लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे: विर्क प्रधान विर्क ने बताया कि नगर परिषद लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि शहर की मूलभूत सुविधाओं में तेजी से सुधार किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में सड़क, सीवरेज, पेयजल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर काम होगा। वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाएंगे विर्क ने यह भी कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराएगी, ताकि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने शहरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और विकास कार्यों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *