संविधान चौक फ्लाईओवर पर रात 2 बजे ट्रक खराब हुआ, सुबह लग गया लंबा जाम – Jalandhar News

संविधान चौक फ्लाईओवर पर रात 2 बजे ट्रक खराब हुआ, सुबह लग गया लंबा जाम – Jalandhar News




जालंधर| संविधान चौक फ्लाईओवर के ऊपर सोमवार रात 2 बजे ट्रक खराब हो गया, जो कि सुबह तक ठीक नहीं हो सका। जब लोग अपने दफ्तरों-फैक्ट्रियों- शैक्षणिक संस्थानों के लिए घर से निकले तो संविधान चौक में पुल बंद होने के कारण संकरी रोड से चलते वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गए। गुरुनानक मिशन चौक की तरफ से तहसील कांप्लेक्स की तरफ जा रहे लोगों ने लंबे ट्रैफिक जाम का सामना किया। संविधान चौक की तरफ से बस स्टैंड, तहसील कांप्लेक्स, देश भगत यादगार हाल की तरफ का ट्रेफिक प्रभावित हुआ है। संविधान चौक में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 10 बजे तक ट्रैफिक पीक पर होता है। इसके बाद 11 बजे तक भी स्थिति जटिल रही है। ट्रैफिक पुलिस ने बाद में गुरु नानक मिशन चौक से दूसरे रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट करके जाम का हल किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *