कलियुग में हरिनाम संकीर्तन, सत्संग से मानव कल्याण संभव: निगम बोध – Ludhiana News

कलियुग में हरिनाम संकीर्तन, सत्संग से मानव कल्याण संभव: निगम बोध – Ludhiana News




लुधियाना| दरेसी स्थित ऐतिहासिक वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से 29 जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव की श्रृंखला में 8 दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वेदाचार्य दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ की अध्यक्षता में किया जा रहा है। संकीर्तन के प्रथम दिन बहन ज्योति बंगा वालों ने भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। स्वामी निगम बोध तीर्थ ने श्रद्धालुओं से कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन और सत्संग ही मानव उद्धार का एकमात्र सरल मार्ग हैं। आज का इंसान धन और शक्ति आते ही अहंकार का शिकार हो जाता है जिससे उसकी बुद्धि भ्रमित हो जाती है। परिणामस्वरूप वह पीड़ित मानवता की सेवा से भटककर अनुचित कार्यों में संलिप्त हो जाता है। उन्होंने आह्वान किया कि व्यक्ति को सद्गुणों को धारण कर इस अदृश्य और असत्य अहम को समाप्त करना चाहिए। संकीर्तन के समापन पर आरती कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा बॉबी, मोहिन भार्गव, बिट्टू प्रभाकर, दिनेश टंडन, नरेश अरोड़ा, सतीश शर्मा, लाडी कपूर, रवि दत्त, बलदेव चोपड़ा, पंडित दीप वशिष्ठ, पंडित सौरव भारद्वाज, प्रकाश पांडे, पंडित अमित मिश्रा, लालचंद खुराना, डिंपी व हैप्पी आदि मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *