संगरूर में 36 नए मतदान केंद्र स्थापित होंगे डीसी ने सभी राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव – Sangrur News

संगरूर में 36 नए मतदान केंद्र स्थापित होंगे डीसी ने सभी राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव – Sangrur News



भास्कर न्यूज| संगरूर डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी पूनमदीप कौर ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के तहत मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन को लेकर जिला प्रशासनिक परिसर में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता रखने का प्रावधान है। इसी के तहत जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन कराया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों से विचार-विमर्श के बाद नई प्रस्तावित सूची तैयार की गई है। इसके अनुसार जिले में पहले 1006 मतदान केंद्र थे, जबकि अब 36 नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 1042 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्र सरकारी भवनों, विशेषकर स्कूलों और कॉलेजों में बनाए गए हैं तथा वहां पेयजल, रैंप, शौचालय, पर्याप्त रोशनी और आवश्यक फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। किसी भी मतदान केंद्र को पुलिस स्टेशन, अस्पताल या धार्मिक स्थल के भीतर नहीं बनाया गया है। बैठक में राजनीतिक दलों से सुझाव देने तथा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने में जिला प्रशासन और बीएलओ का सहयोग करने की अपील भी की गई। मौके पर एडीसी अंकुर महिंदरू, तहसीलदार (चुनाव) परमजीत कौर, बसपा से पवित्र सिंह, हरमेल सिंह, आप से हरपाल सिंह, बलजिंदर सिंह, सीपीआई एम से जोगा सिंह, शिअद से शेर सिंह, कांग्रेस से हरपाल सोनू, भाजपा से सुरेश बेदी, शिअद अ से गुरनैब सिंह आदि उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *